Popular Posts
Recent Posts
Showing posts with label भजन. Show all posts
8:10 AM
साहेब बन्दगी—3
प्रभु मिलन की प्यास माधव जल की पियास न जाइ । जल महि अगनि उठी अधिकाइ ।। तू जलनिधि हउ जल का मीनु । जल महि रहउ जलहि बिनु खीनु ।। तू प...
Thirst of Meeting with The God प्रभु मिलन की प्यास
Thirst of Meeting with The God प्रभु मिलन की प्यास
A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.
भजन
8
10
99
प्रभु मिलन की प्यास
माधव जल की पियास न जाइ । जल महि अगनि उठी अधिकाइ ।।
तू जलनिधि हउ जल का मीनु । जल महि रहउ जलहि बिनु खीनु ।।
तू पिंजरू हउ सूअटा तोर । जमु मंजारू कहा करै मोर ।।
तू तरूवरू हउ पंखी आहि । मंदभागी तेरो दरसनु नाहि ।।
तू सतगुरू हउ नउतनु चेला । कहि कबीर मिलु अंत की बेला ।।
(राग गउड़ी—2)
अर्थ :—
हे माधव (ईश्वर) जल अर्थात तुमसे मिलन की प्यास जाती ही नहीं है। जल में और अधिक अग्नि धधकती है। अर्थात यह प्यास बढ़ती ही जाती है। तू जल का अथाह स्रोत हो और मैं उसमें रहने वाला मछली हूं। फिर भी प्यासी हूं। अर्थात् यह सारा जगत ईश्वर का बनाया हुआ है फिर भी हम उस ईश्वर के दर्शन से अछूते हैं। तुम पिंजरा हो तो मैं उसमें रहने वाला तोता (सुअटा) हूं। यम रूपी बिल्ली (मंजारू) मेरा क्या बिगाड़ेगी। तुम वृक्ष हो तो मैं उसपर रहने वाला पक्षी हूं। फिर भी मैं वो मन्दभाग्य वाला हूं जो तेरा दर्शन नहीं होता। तुम सत्गुरू हो और मैं तुम्हारा नवीन चेला हूं। कबीर साहेब कहतें हैं कि हे ईश्वर अंत समय में मुझे मिल जाओ।
साहेब बन्दगी—3
3:47 PM
पंडित एक अचरज बड़ होई ।
एक मरि मुये अन्न नहिं खाई, एक मरि सीझै रसोई ।।
करि अस्नान देवन की पूजा, नौ गुण कांध जनेऊ ।
हँड़िया हाड़ हाड़ थड़िया मुख, अब षट्कर्म बनेऊ ।।
धर्म करै जहाँ जीव बधतु हैं, अकरम करै मोरे भाई ।
जो तोहरा को ब्राह्मण कहिए, काको कहैं कसाई ।।
कहहि कबीर सुनो हो संतो, भरम भूली दुनियाई ।
अपरंपार पार पुरूषोत्तम, या गति बिरले पाई ।।
(शब्द—46)
शब्दार्थ:— हे पंडितों एक बहुत बड़े अचरज की बात सुनाता हूं। एक जीव के मरने पर तो तुम शोक मनाते हो और अन्न नहिं खाते हो, दूसरी ओर एक जीव को मारकर रसोई बनाते हो। स्नान करके पवित्र होकर और कांधे पर नौ गुणों से सुशोभित जनेऊ धारण कर तुम देवों की पूजा करते हो। तुम्हारे बरतनों, रसोई (हँड़िया) में और मुख में हड्डी व मांस भरा है। क्या अब यही षट्कर्म रह गया है ? कहने को तो धर्म करते हो लेकिन जहाँ जीवों की हत्या होती है वह तो अकर्म (कुकर्म) है । इस पर यदि तुमको ब्राह्मण कहें तो फिर कसाई किसे कहेंगे। सद्गुरू कबीर साहेब कहते हैं कि ये दुनिया भरम में भूली हुई है। उस अपरंपार पुरूषोत्तम की गति बिरले ही प्राप्त करते हैं।
पंडित एक अचरज बड़ होई । एक मरि मुये अन्न नहिं खाई, एक मरि सीझै रसोई ।। करि अस्नान देवन की पूजा, नौ गुण कांध जनेऊ । हँड़िया हाड़ हाड...
जीव बध
जीव बध
A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.
भजन
8
10
99
पंडित एक अचरज बड़ होई ।
एक मरि मुये अन्न नहिं खाई, एक मरि सीझै रसोई ।।
करि अस्नान देवन की पूजा, नौ गुण कांध जनेऊ ।
हँड़िया हाड़ हाड़ थड़िया मुख, अब षट्कर्म बनेऊ ।।
धर्म करै जहाँ जीव बधतु हैं, अकरम करै मोरे भाई ।
जो तोहरा को ब्राह्मण कहिए, काको कहैं कसाई ।।
कहहि कबीर सुनो हो संतो, भरम भूली दुनियाई ।
अपरंपार पार पुरूषोत्तम, या गति बिरले पाई ।।
(शब्द—46)
शब्दार्थ:— हे पंडितों एक बहुत बड़े अचरज की बात सुनाता हूं। एक जीव के मरने पर तो तुम शोक मनाते हो और अन्न नहिं खाते हो, दूसरी ओर एक जीव को मारकर रसोई बनाते हो। स्नान करके पवित्र होकर और कांधे पर नौ गुणों से सुशोभित जनेऊ धारण कर तुम देवों की पूजा करते हो। तुम्हारे बरतनों, रसोई (हँड़िया) में और मुख में हड्डी व मांस भरा है। क्या अब यही षट्कर्म रह गया है ? कहने को तो धर्म करते हो लेकिन जहाँ जीवों की हत्या होती है वह तो अकर्म (कुकर्म) है । इस पर यदि तुमको ब्राह्मण कहें तो फिर कसाई किसे कहेंगे। सद्गुरू कबीर साहेब कहते हैं कि ये दुनिया भरम में भूली हुई है। उस अपरंपार पुरूषोत्तम की गति बिरले ही प्राप्त करते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मालिक बाबा - परम पूज्य बौआ साहब जू
Labels
Aarti
(1)
Adhyatm
(1)
Beejak
(4)
bhajan
(5)
Deepawali
(1)
Dohe
(2)
Festival
(1)
God
(3)
Guruwani
(1)
Ishwar
(1)
Jagdish
(1)
Kabir Das
(3)
Kabir ke Dohe
(2)
Kabir Wani
(4)
Maya
(1)
Ramaini
(1)
Sant Kabir ke Bhajan
(4)
Shabd
(2)
Vegetarianism
(2)
अहिंसा
(1)
आसरा
(1)
भजन
(2)
विविध
(2)
शाकाहार
(2)
संत वाणी
(11)
संत वाणी Sant Wani
(16)



