Popular Posts
Recent Posts
Showing posts with label शाकाहार. Show all posts
2:20 PM
जस मांसु पशु की तस मांसु नर की,
रूधिर—रूधिर एक सारा जी ।
पशु की मांसु भखै सब कोई,
नरहिं न भखै सियारा जी ।।
ब्रह्म कुलाल मेदिनी भरिया,
उपजि बिनसि कित गईया जी ।
मांसु मछरिया तो पै खैये,
जो खेतन मँह बोइया जी ।।
माटी के करि देवी देवा,
काटि काटि जिव देइया जी ।
जो तोहरा है सांचा देवा,
खेत चरत क्यों न लेइया जी ।।
कहँहि कबीर सुनो हो संतो,
राम नाम नित लेइया जी ।
जो किछु कियउ जिभ्या के स्वारथ,
बदल पराया देइया जी ।।
(शब्द—70)
शब्दार्थ:— जैसा पशु का मांस, वैसा ही मनुष्य का मांस है दोनों में एक ही रक्त बहती है। मांसाहारी पशु मांस का भक्षण करते हैं और जो मनुष्य ऐसा करता है वो सियार के समान है। ईश्वर रूपी कुम्हार (ब्रह्म कुलाल) ने इतने बाग—बगीचे बनाये, फल—फूल बनाया वो सब उपज कर कहाँ जाते हैं। मांस—मछली खाना तो दोषपूर्ण (पै) है, उसे खाओ जो खेतों में बोआ जाता है। मिट्टी के देवी—देवता बनाकर उन्हें जीवित पशु की बलि चढ़ाते हो। यदि तुम्हारे देवता सचमुच बलि चाहते हैं तो वह खेतों में चरते हुए पशुओं को क्यों नहीं खा जाता। कबीर साहेब कहते हैं कि यह सब कर्म त्याग कर नित राम—नाम का सुमिरन किया करो अन्यथा तुम जो भी अपने जिह्वा के स्वाद के कारण यह कर रहे हो उसका बदला भी तुम्हें उसी तरह चुकाना पड़ेगा।
वेदों में भी कहा गया है:—
''व्रीहिमत्तं यवमत्तमथोमाषम तिलम्
एष वां भागो निहितो रत्नधेयाय
दन्तौ मा हिंसिष्टं पितरं मातरं च।''
शब्दार्थ: चावल खाओ(व्रीहिम् अत्तं), जौ खाओ(यवम् अत्तं) और उड़द खाओ(अथो माषम्) और तिल खाओ(अथो तिलम्)। हे ऊपर—नीचे के दांत(दन्तौ) तुम्हारे(वां) ये भाग(एष भागो) निहित हैं उत्तम फलादि के लिए (रत्नधेयाय)। किसी नर और मादा को(पितरं मातरं च) मत मारो(मा हिं सिष्टं)।
जस मांसु पशु की तस मांसु नर की, रूधिर—रूधिर एक सारा जी । पशु की मांसु भखै सब कोई, नरहिं न भखै सियारा जी ।। ब्रह्म कुलाल मेदिनी भरिय...
मांस—भक्षण से परहेज
मांस—भक्षण से परहेज
A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.
शाकाहार
8
10
99
जस मांसु पशु की तस मांसु नर की,
रूधिर—रूधिर एक सारा जी ।
पशु की मांसु भखै सब कोई,
नरहिं न भखै सियारा जी ।।
ब्रह्म कुलाल मेदिनी भरिया,
उपजि बिनसि कित गईया जी ।
मांसु मछरिया तो पै खैये,
जो खेतन मँह बोइया जी ।।
माटी के करि देवी देवा,
काटि काटि जिव देइया जी ।
जो तोहरा है सांचा देवा,
खेत चरत क्यों न लेइया जी ।।
कहँहि कबीर सुनो हो संतो,
राम नाम नित लेइया जी ।
जो किछु कियउ जिभ्या के स्वारथ,
बदल पराया देइया जी ।।
(शब्द—70)
शब्दार्थ:— जैसा पशु का मांस, वैसा ही मनुष्य का मांस है दोनों में एक ही रक्त बहती है। मांसाहारी पशु मांस का भक्षण करते हैं और जो मनुष्य ऐसा करता है वो सियार के समान है। ईश्वर रूपी कुम्हार (ब्रह्म कुलाल) ने इतने बाग—बगीचे बनाये, फल—फूल बनाया वो सब उपज कर कहाँ जाते हैं। मांस—मछली खाना तो दोषपूर्ण (पै) है, उसे खाओ जो खेतों में बोआ जाता है। मिट्टी के देवी—देवता बनाकर उन्हें जीवित पशु की बलि चढ़ाते हो। यदि तुम्हारे देवता सचमुच बलि चाहते हैं तो वह खेतों में चरते हुए पशुओं को क्यों नहीं खा जाता। कबीर साहेब कहते हैं कि यह सब कर्म त्याग कर नित राम—नाम का सुमिरन किया करो अन्यथा तुम जो भी अपने जिह्वा के स्वाद के कारण यह कर रहे हो उसका बदला भी तुम्हें उसी तरह चुकाना पड़ेगा।
वेदों में भी कहा गया है:—
''व्रीहिमत्तं यवमत्तमथोमाषम तिलम्
एष वां भागो निहितो रत्नधेयाय
दन्तौ मा हिंसिष्टं पितरं मातरं च।''
शब्दार्थ: चावल खाओ(व्रीहिम् अत्तं), जौ खाओ(यवम् अत्तं) और उड़द खाओ(अथो माषम्) और तिल खाओ(अथो तिलम्)। हे ऊपर—नीचे के दांत(दन्तौ) तुम्हारे(वां) ये भाग(एष भागो) निहित हैं उत्तम फलादि के लिए (रत्नधेयाय)। किसी नर और मादा को(पितरं मातरं च) मत मारो(मा हिं सिष्टं)।
3:47 PM
पंडित एक अचरज बड़ होई ।
एक मरि मुये अन्न नहिं खाई, एक मरि सीझै रसोई ।।
करि अस्नान देवन की पूजा, नौ गुण कांध जनेऊ ।
हँड़िया हाड़ हाड़ थड़िया मुख, अब षट्कर्म बनेऊ ।।
धर्म करै जहाँ जीव बधतु हैं, अकरम करै मोरे भाई ।
जो तोहरा को ब्राह्मण कहिए, काको कहैं कसाई ।।
कहहि कबीर सुनो हो संतो, भरम भूली दुनियाई ।
अपरंपार पार पुरूषोत्तम, या गति बिरले पाई ।।
(शब्द—46)
शब्दार्थ:— हे पंडितों एक बहुत बड़े अचरज की बात सुनाता हूं। एक जीव के मरने पर तो तुम शोक मनाते हो और अन्न नहिं खाते हो, दूसरी ओर एक जीव को मारकर रसोई बनाते हो। स्नान करके पवित्र होकर और कांधे पर नौ गुणों से सुशोभित जनेऊ धारण कर तुम देवों की पूजा करते हो। तुम्हारे बरतनों, रसोई (हँड़िया) में और मुख में हड्डी व मांस भरा है। क्या अब यही षट्कर्म रह गया है ? कहने को तो धर्म करते हो लेकिन जहाँ जीवों की हत्या होती है वह तो अकर्म (कुकर्म) है । इस पर यदि तुमको ब्राह्मण कहें तो फिर कसाई किसे कहेंगे। सद्गुरू कबीर साहेब कहते हैं कि ये दुनिया भरम में भूली हुई है। उस अपरंपार पुरूषोत्तम की गति बिरले ही प्राप्त करते हैं।
पंडित एक अचरज बड़ होई । एक मरि मुये अन्न नहिं खाई, एक मरि सीझै रसोई ।। करि अस्नान देवन की पूजा, नौ गुण कांध जनेऊ । हँड़िया हाड़ हाड...
जीव बध
जीव बध
A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.
शाकाहार
8
10
99
पंडित एक अचरज बड़ होई ।
एक मरि मुये अन्न नहिं खाई, एक मरि सीझै रसोई ।।
करि अस्नान देवन की पूजा, नौ गुण कांध जनेऊ ।
हँड़िया हाड़ हाड़ थड़िया मुख, अब षट्कर्म बनेऊ ।।
धर्म करै जहाँ जीव बधतु हैं, अकरम करै मोरे भाई ।
जो तोहरा को ब्राह्मण कहिए, काको कहैं कसाई ।।
कहहि कबीर सुनो हो संतो, भरम भूली दुनियाई ।
अपरंपार पार पुरूषोत्तम, या गति बिरले पाई ।।
(शब्द—46)
शब्दार्थ:— हे पंडितों एक बहुत बड़े अचरज की बात सुनाता हूं। एक जीव के मरने पर तो तुम शोक मनाते हो और अन्न नहिं खाते हो, दूसरी ओर एक जीव को मारकर रसोई बनाते हो। स्नान करके पवित्र होकर और कांधे पर नौ गुणों से सुशोभित जनेऊ धारण कर तुम देवों की पूजा करते हो। तुम्हारे बरतनों, रसोई (हँड़िया) में और मुख में हड्डी व मांस भरा है। क्या अब यही षट्कर्म रह गया है ? कहने को तो धर्म करते हो लेकिन जहाँ जीवों की हत्या होती है वह तो अकर्म (कुकर्म) है । इस पर यदि तुमको ब्राह्मण कहें तो फिर कसाई किसे कहेंगे। सद्गुरू कबीर साहेब कहते हैं कि ये दुनिया भरम में भूली हुई है। उस अपरंपार पुरूषोत्तम की गति बिरले ही प्राप्त करते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मालिक बाबा - परम पूज्य बौआ साहब जू
Labels
Aarti
(1)
Adhyatm
(1)
Beejak
(4)
bhajan
(5)
Deepawali
(1)
Dohe
(2)
Festival
(1)
God
(3)
Guruwani
(1)
Ishwar
(1)
Jagdish
(1)
Kabir Das
(3)
Kabir ke Dohe
(2)
Kabir Wani
(4)
Maya
(1)
Ramaini
(1)
Sant Kabir ke Bhajan
(4)
Shabd
(2)
Vegetarianism
(2)
अहिंसा
(1)
आसरा
(1)
भजन
(2)
विविध
(2)
शाकाहार
(2)
संत वाणी
(11)
संत वाणी Sant Wani
(16)



