Popular Posts

Recent Posts

Showing posts with label Kabir Wani. Show all posts

जस मांसु पशु की तस मांसु नर की, रूधिर—रूधिर एक सारा जी । पशु की मांसु भखै सब कोई, नरहिं न भखै सियारा जी ।। ब्रह्म कुलाल मेदिनी भरिय...

मांस—भक्षण से परहेज

मांस—भक्षण से परहेज

A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.

Kabir Wani

8 10 99

जस मांसु पशु की तस मांसु नर की,
रूधिर—रूधिर एक सारा जी ।
पशु की मांसु भखै सब कोई,
नरहिं न भखै सियारा जी ।।

ब्रह्म कुलाल मेदिनी भरिया,
उपजि बिनसि कित गईया जी ।
मांसु म​छरिया तो पै खैये,
जो खेतन मँह बोइया जी ।।

माटी के करि देवी देवा,
काटि काटि जिव देइया जी ।
जो तोहरा है सांचा देवा,
खेत चरत क्यों न लेइया जी ।।

कहँहि कबीर सुनो हो संतो,
राम नाम नित लेइया जी ।
जो किछु कियउ जिभ्या के स्वारथ,
बदल पराया देइया जी ।।
                                   (शब्द—70)

शब्दार्थ:— जैसा पशु का मांस, वैसा ही मनुष्य का मांस है दोनों में एक ही रक्त बहती है। मांसाहारी पशु मांस का भक्षण करते हैं और जो मनुष्य ऐसा करता है वो सियार के समान है। ईश्वर रूपी कुम्हार (ब्रह्म कुलाल) ने इतने बाग—बगीचे बनाये, फल—फूल बनाया वो सब उपज कर कहाँ जाते हैं। मांस—मछली खाना तो दोषपूर्ण (पै) है, उसे खाओ जो खेतों में बोआ जाता है। मिट्टी के देवी—देवता बनाकर उन्हें ​जीवित पशु की बलि चढ़ाते हो। यदि तुम्हारे देवता सचमुच बलि चाहते हैं तो वह खेतों में चरते हुए पशुओं को क्यों  न​हीं खा जाता। कबीर साहेब कहते हैं कि यह सब कर्म त्याग कर नित राम—नाम का सुमिरन किया करो अन्यथा तुम जो भी अपने जिह्वा के स्वाद के कारण यह कर रहे हो उसका बदला भी तुम्हें उसी तरह चुकाना पड़ेगा।

वेदों में भी कहा गया है:—

''व्रीहिमत्तं यवमत्तमथोमाषम तिलम्
एष वां भागो निहितो रत्नधेयाय
दन्तौ मा हिंसिष्टं पितरं मातरं च।''


शब्दार्थ: चावल खाओ(व्रीहिम् अत्तं), जौ खाओ(यवम् अत्तं) और उड़द खाओ(अथो माषम्) और तिल खाओ(अथो तिलम्)। हे ऊपर—नीचे के दांत(दन्तौ) तुम्हारे(वां)  ये भाग(एष भागो) निहित हैं उत्तम फलादि के लिए (रत्नधेयाय)। किसी नर और मादा को(पितरं मातरं च) मत मारो(मा हिं सिष्टं)।

भाई रे दुइ जगदीश कहाँ ते आया, कहु कौने बौराया । अल्लह राम करीमा केशव, हरि हजरत नाम धराया ।। गहना एक कनक ते गहना, यामें भाव न दूजा । ...

जगदीश

जगदीश

A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.

Kabir Wani

8 10 99

भाई रे दुइ जगदीश कहाँ ते आया,
कहु कौने बौराया ।
अल्लह राम करीमा केशव,
हरि हजरत नाम धराया ।।

गहना एक कनक ते गहना,
यामें भाव न दूजा ।
कहन सुनन का दुई करि थापे,
एक निमाज एक पूजा ।।

वही महादेव, वही महम्मद,
ब्रह्मा आदम कहिये ।
को हिन्दू को तुरूक कहावे,
एक जिमीं पर ​रहिए ।।

वेद कितेब पढ़े वै कुतुबा,
वै मुलना वै पांडे ।
बेगरि बेगरि नाम धराये,
एक मटिया के भांडे ।।

कहहिं कबीर वै दोनों भूले,
रामहिं किनहुं न पाया ।
वै खस्सी वै गाय कटावै,
बादहि जनम गँवाया ।।
               (रमैनी—30)
शब्दार्थ : कुतुबा — बहुत से किताब रखने वाला, बेगरि — अलग, भांडे — बरतन

संतो आवै जाय सो माया । है प्रतिपाल काल नहिं वाके, ना कहुँ गया न आया ।। क्या मकसूद मच्छ कच्छ होना, शंखासुर न संहारा । है दयाल द्रोह  ...

संतो आवै जाय सो माया

संतो आवै जाय सो माया

A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.

Kabir Wani

8 10 99

संतो आवै जाय सो माया ।
है प्रतिपाल काल नहिं वाके, ना कहुँ गया न आया ।।

क्या मकसूद मच्छ कच्छ होना, शंखासुर न संहारा ।
है दयाल द्रोह  नहिं वाके,  कहहु  कौन  को मारा ।।

वै कर्ता नहिं ब्राह कहाये, धरनि धरौ नहिं भारा ।
ई सब काम साहेब के नाहीं, झूठ कहै संसारा ।।

खंभ फोरि जो बाहर होई, ताहि पतीजै सब कोई ।
हिरणाकुस नख वोद्र विदारो, सो कर्ता नहिं होई ।।

बावन रूप न बलि को जाँचै, जो जाँचै सो माया ।
बिना विवेक सकल जग भरमे, माया जग भर्माया ।।

परसुराम क्षत्री नहिं मारे, ई छल माया कीन्हा ।
सतगुरू भक्ति भेद नहिं जानै, जीवहि मिथ्या दीन्हा ।।

सिरजनहार न ब्याही सीता, जल पषान नहिं बंधा ।
वै रघुनाथ एक कै सुमिरै, जो सुमिरै सो अंधा ।।

गोपी ग्वाल न गोकुल आया, कर्ते कंस न मारा ।
है मेहरबान सबहिन को साहेब, नहिं जीता नहिं हारा ।।

वै कर्ता नहिं बौद्ध कहाये, न​हीं असुर को मारा ।
ज्ञानहीन कर्ता कै भरमे, माया जग संहारा ।।

वै कर्ता नहिं भये कलंकी, नहीं कलिंगहि मारा ।
ई छल बल सब मायै कीन्हा, जत्त सत्त सब टारा ।।

दस अवतार ईश्वरी माया, कर्ता कै जिन पूजा ।
कहहिं कबीर सुनो हो संतो, उपजै खपै सो दूजा ।।
                                                                       (शब्द—8)


राखि लेहु हम तैं बिगरी । शील धरम जपु भगत न कीन्ही, हउ अभिमान टेढ़ पगरी ।। अमर जानि संची इह काइआ, इह मिथिआ कांची गगरी । जिनहि निवाजि साज...

राखि लेहु हम तैं बिगरी

राखि लेहु हम तैं बिगरी

A blog about greatest sant Kabir Das. It include satsang, Kabir Das ke Bhajan, Kabir ke Dohe, Ram, geet, shabd paths, moksha and many more.

Kabir Wani

8 10 99

राखि लेहु हम तैं बिगरी ।
शील धरम जपु भगत न कीन्ही, हउ अभिमान टेढ़ पगरी ।।
अमर जानि संची इह काइआ, इह मिथिआ कांची गगरी ।
जिनहि निवाजि साजि हम कीए, तिसही बिसारि अवर लग री ।।
संधिक ओहि साधू नहि कहिअउ, स​रनि परे तुम्हरि पगरी ।
कहि कबीर इह बिनती सुनिअहु, मत घालहु जम की खबरी ।।